शोहरत, अथाह धन और ग्लैमर से भरपूर बॉलीवुड और क्रिकेट में कई समानताएं हैं और दोनों में अच्छे रिश्ते भी हैं। सत्तर के दशक में (27 दिसंबर, 1969) बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री और नोबल विजेता महान कवि एवं लेखक रवीन्द्र नाथ टैगौर की वंशज शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान ( पटौती के नवाब) के प्रणय सूत्र में बंधने से बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता और गहरा हो गया था । इस साल क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेत्री एव मॉडल सागरिका घाटगे और अब टीम इंडिया के कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के विवाह ने इस रिश्ते को और मजबूत किया है। मंसूर अली खान उर्फ पटौती क्रिकेट जगत की वह शख्सियत है जिनके नाम कई अद्धितीय रिकॉर्ड जुडे हैं। 21 साल की बाली उमर में भारतीय टीम का युवातम कप्तान चुने जाने का रिकार्ड पटौती के नाम दर्ज है और वे एक आंख की रोशनी जाने के बावजूद क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं। एक दुर्घटना में उनकी बाईं आंख की रोशनी जाती रही थी। शर्मिला टैगोर और नवाब पटौती की शादी ने बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। शर्मिला टैगोर खालिस बंगाली हिंदू परिवार से संबंधित थे और मंसूर अली खान मुस्लिम और राजसी परिवार से। दोनों में कोई समानता नहीं थी। यहां तक क़ि शर्मिला टैगोर के परिजनों को पारिवारिक और सामाजिक असमानता के कारण इस बंधन की सफलता को लेकर कई शंकाएं थीं। मगर यह प्रणय सूत्र कालांतर में मिसाल साबित हुई है। पटौती दंपत्ति की तीन संतानें है। पुत्र सैफ अली खान और पुत्री सोहा अली खान बॉलीवुड कलाकार हैं और एक और पुत्र साबा अली खान ज्वैलरी डिजाइनर हैं। सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बीच रोमांस का लंबा दौर परिणय सूत्र में बंध गया। दोनों ने इटली में टस्कनी के एक रिजॉर्ट में सात फेरे लगाकर “अनंत काल तक एक-दूसरे के प्यार में बंधे रहने का वायदा किया“। अनुष्का शर्मा से परिणय सूत्र से बंधने के लिए विराट कोहली ने श्री लंका के खिलाफ मौजूदा एक दिवसीय और टी-20 सीरीज को भी छोड दिया । अनुष्का से ब्याह रचाने के बाद अब विराट दिल्ली छोडकर मुंबई शिफ्ट हो जाएंगे। मुंबई के वर्ली में विराट-अनुष्का ने नया आषियाना बनाया है। इससे यह माना जा रहा है कि अनुष्का शर्मा शादी के बाद भी अपना फिल्मी कैरियर जारी रखेंगी। विराट और अनुष्का के फैंस को इस बात का जरुर मलाल है कि दोनों ने शादी रचाने के लिए भारत की जगह इटली को चुना। दरअसल, इटली को रोमांस का “डेस्टिनेशन“ माना जाता है। मशहूर दार्शनिक बर्ट्रैड रसल का कथन था कि इटली, वसंत और लव निराश से निराशतम व्यक्ति को प्रसन्नचित रखने के लिए पर्याप्त है। इटली का वेनिस तो प्रेम और प्रमियों का प्रियतम शहर माना जाता है। इटली की कहानियों पर आधारित विलियम शेक्सपियर की रोमियो-जुलियट को आज भी रोमांचक प्रेम प्रसंग माना जाता है। इस कहानी का अंत भले ही दुखद रहा हो मगर दो प्रेमियों का काल्पनिक प्रेम प्रंसग जीवंत लगता है। कई फिल्मों, गीतों और ओपेरो स्थानों पर रोमिया-जूलियट प्रेम प्रसंग का मंचन किया जाता है। टस्कनी के बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट शादी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है और सबसे महंगे होटलों में शुमार है। 2017 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति भी छुटियां मनाने सपरिवार इस रिजॉर्ट में ही ठहरे थे। अपने “प्रेम प्रसंग“ को अनंत काल तक अजेय रखने के लिए ही विराट और अनुष्का ने इटली को चुना। बहरहाल, हनीमून के तुंरत बाद विराट कोहली को अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के दौर पर जाने वाली भारतीय टीम की कप्तानी संभालनी है। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के साथ 3 टेस्ट, 6 एक दिवसीय और 3 टी20 खेलने है। साल 2018 में टीम इंडिया जून-सितंबर में इग्लैंड और साल के अंत में आस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। साल 2018 कोहली के लिए “विराट“ चुनौतियां लेकर आ रहा है।
यह ब्लॉग खोजें
ब्लॉग आर्काइव
- अप्रैल (2)
- मार्च (1)
- सितंबर (2)
- अगस्त (2)
- जुलाई (3)
- जून (2)
- मई (2)
- अप्रैल (4)
- मार्च (9)
- फ़रवरी (7)
- जनवरी (6)
- दिसंबर (11)
- नवंबर (7)
- अक्टूबर (4)
- सितंबर (10)
- अगस्त (22)
- जुलाई (2)
- जून (11)
- मई (12)
- अप्रैल (7)
- मार्च (6)
- फ़रवरी (1)
- दिसंबर (5)
- नवंबर (4)
- अक्टूबर (5)
- सितंबर (17)
- अगस्त (33)
- जुलाई (28)
- जून (21)
- मई (30)
- अप्रैल (20)
- मार्च (20)
- फ़रवरी (23)
- जनवरी (23)
- दिसंबर (22)
- नवंबर (22)
- अक्टूबर (22)
- सितंबर (19)
- अगस्त (22)
- जुलाई (21)
- जून (19)
- मई (20)
- अप्रैल (19)
- मार्च (20)
- फ़रवरी (20)
- जनवरी (19)
- दिसंबर (22)
- नवंबर (21)
- अक्टूबर (21)
- सितंबर (21)
- अगस्त (16)
- जुलाई (15)
- जून (20)
- मई (18)
- अप्रैल (21)
- मार्च (20)
- फ़रवरी (21)
- जनवरी (24)
- दिसंबर (25)
- नवंबर (27)
- अक्टूबर (23)
- सितंबर (27)
- अगस्त (35)
- जुलाई (22)
Copyright 2015 | Chander M Sharma . Blogger द्वारा संचालित.






