बुधवार, 8 नवंबर 2017

गन कल्चर में तो ऐसा ही होगा !

अमेरिका के टेक्सस प्रांत के एक छोटे से कस्बे में रविवार कोे 26 साल के सिरफिरे  बंदूकधारी ने चर्च में प्रार्थना कर रहे 20 लोगों को गोलियों से भून डाला। यह दुखद त्रासदी सदरलैंड में सिप्रंग्स के काउंटी इलाके में फर्स्ट बैपिस्ट चर्च में रविवार को प्रातः 11 बजे हुआ। रविवार को लोग-बाग चर्च  में प्राार्थना करने आते हैं। हमलावर यह बात जानता था, इसलिए उसने यह समय और जगह को चुना। हमलावर दो साल अमेरिकी वायु सेना में काम कर चुका है मगर उसे अपनी पत्नी और बच्चों को प्रताडित करने के आरोप में नीकरी से निकाल दिया गया। यानी हमलावर आपराधिक मानसिकता वाला था। 26 लोगों का हत्यारा किसी चरमपंथी से जुडा है या नहीं, और उसका मकसद क्या था, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी ( मॉस  शूटिंग )  का सिला तो अब आम बात हो गई है। अमेरिका में पिछले 1735 दिनों में 1516 मॉंस  शूटिंग  के मामले सामने आ चुके हैं। यानी लगभग हर रोज  एक मामला। 2017 में अब तक  अंधाधुंध गोलीबारी से नरसंहार के 307 मामले हो चुके है और रविवार तक पिछले एक माह में 27 गोलीबारी के मामले सामने आ चुके हैं। 2016 में 483 मामले दर्ज हुए थे और मॉंस  शूटिंग  में 11,000 से ज्यादा लोग् मारे गए थे। सितंबर-अक्टूबर में ही छह बडे हमले हो चुके हैं। इसी साल एक अक्टूबर को लास वेगास के संगीत उत्सव में 58 लोगों का नर संहार अमेरिका में 9/11 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले के बाद सबसे बडा हमला था। 9/11 के अल-कायदा आतंकी हमले में 2996 लोग मारे गए थे, 6,000 से ज्यादा जख्मी हो गए थे। इससे अमेरिका को 10 अरब (बिलियन) डालर का नुकसान सहना पडा था। इस हमले से तिलमिलाए अमेरिका  ने 2011 में अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में एबटाबाद स्थित उसके घर में घुसकर मार गिराया था। बहरहाल, अमेरिका में गन कल्चर के प्रचलन को मौजूदा हिंसक घटनाओं के लिए प्रमुख रुप से जिम्मेदार माना जा रहा है। विशेषज्ञों  का आकलन है कि अमेरिका को आतंकियों से कहीं अधिक गन कल्चर से खतरा है। अमेरिका में गन रखने और उसके इस्तेमाल की खुली छूट है। अमेरिकी अवाम को संवैधानिक व्यवस्था “बिल ऑफ राइटस“ के तहत गन रखने और उसका इस्तेमाल करने का मौलिक अधिकार है। गन कल्चर अमेरिकी  राष्ट्रपति   चुनाव में प्रमुख मुददा भी रहा है। नवंबर, 2016 के राष्ट्रपति    चुनाव में गन कंट्रोल का मुद्दा छाया रहा। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया था कि डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार हैलरी क्लिंटन  अगर राष्ट्रपति    चुनी गई तो वे सेंकड अमेंडमेंड को ही खारिज कर देंगी। इसी संवैधानिक  व्यवस्था के तहत अमेरिका नागरिकों को गन रखने और चलाने का अधिकार दिया गया है। हैलरी को इस पर सफाई देनी पडी और उन्हें वोटरों को  आश्वत करना पडा कि वे ऐसा कतई नहीं करेगी। 323 मिलियन आबादी वाले अमेरिका में लगभग 310 मिलियन के पास गन हैं। दुनिया के विकसित देशों  में ंसबसे ज्यादा गन संबंधी अपराध भी अमेरिका में होते हैं। 2016 में अमेरिका में कुल आपराधिक घटनाओं  का 64 फीसदी  गन से  संबंधित थे। कनाडा में 30.5 फीसदी और आस्ट्रेलिया में 13 फीसदी। सबसे कम 4.5 फीसदी गन संबंधी अपराध इंग्लैंड और वेल्स में दर्ज हुए थे। प्रति व्यक्ति गन (पर कैपिटा) में अमेरिका सबसे आगे है। सौ मेंसे 90 लोगों के पास गन या फायरआर्म हैं। दूुसरे स्थान पर यमन अमेरिका से काफी पीछे है। कनाडा, इंग्लैंड और अन्य विकसित देश  तो बहुत पीछे है। इस स्थिति में जाहिर है गन से संबंधित अपराध तो बढेंगें ही। मगर अमेरिकी नेतृत्व इस गंभीर समस्या के समाधान से अब तक बचता रहा है। अमेरिकी अवाम का गन के प्रति गहरा लगाव है और कोई भी पार्टी गन अधिकार छीन कर जनता की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती।