सिखों ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। पंजाब के बरनाला से संबंधित 38-वर्षीय दस्तारधारी जगमीत सिंह ने कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) का अध्यक्ष चुने जाने पर इतिहास में नया अध्याय लिखा है। श्वेत आबादी बहुल वाले कनाडा में, किसी अश्वेत और वह भी अल्पसंख्यक सिख का प्रमुख सियासी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाना वाकई ही बहुत बडी उपलब्धि है। रविवार को सपन्न हुए चुनाव में जगमीत सिंह को सबसे अधिक 54 फीसदी वोट मिले जबकि उनकी तीन अन्य प्रतिद्धंद्धी उनसे काफी पीछे थे। वे टॉम मुलकैर का स्थान लेंगे। 2012 के चुनाव में मुलकैर को भी इतने वोट नहीं मिले थे, जितने इस बार जगमीत सिंह को मिले हैं। जगमीत सिंह को पंजाब के चरमपंथियों का समर्थक माना जाता है, इसलिए 2013 में संप्रग सरकार ने उन्हें भारत आने के लिए वीजा तक नहीं दिया था। 1984 के सिख दंगों पर जगमीत सिंह कनाडा की संसद में भारत सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाए थे। कांग्रेस नीत संप्रग सरकार इस पर उनसे नाराज थी। इसके बाद भी जगमीत ने सिख दंगों पर भारत सरकार के खिलाफ आग उगलने वाले बयान जारी रखे। जगमीत सिंह 2019 के संसदीय चुनाव में एनडीपी का नेतृत्व करेंगे और पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। कनाडा के सियासी इतिहास में पहली बार भारतीय मूल का सिख किसी प्रमुख पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होगा। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी कनाडा की तीसरी सबसे बडी पार्टी है। 338 सदस्यीय फेडेरल संसद में एनडीपी के 44 सांसद हैं। 1961 में कनैडियम लेबर कांग्रेस और कॉओपरेटिव कॉमनवैल्थ फेडेरेशन के विलय पर एनडीपी अस्तित्व में आई थी। 2003 से 2011 तक जैक लेटन के नेतृत्व में एनडीपी का स्वर्णिम समय माना जाता है। 2011 के चुनाव में पार्टी ने सबसे ज्यादा 103 सीटें जीतकर संसद में अधिकृत विपक्ष का दर्जा हासिल किया था। अलबर्टा और ब्रिटिश कोलंबिया प्रातों में अभी एनडीपी की सरकार है। इससे पहले ओन्टरियो, नोवा स्कोटिया, मैनिटोबा और सस्केचेवान प्रांतों में भी एनडीपी की सरकारें पदस्थ रह चुकी हैं। 2004 और 2011 के दौरान एनडीपी ने अल्पमत की लिबरल एवं कंजरवेटिव सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। श्वेत आबादी बहुल होने के बावजूद कनाडा मूलतः बहु-नसलीय देश है और नस्ली आबादी की चुनाव में निर्णायक भूमिका रहती है। पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में जगमीत सिंह को युवाओं और एथेनिक मतदाताओं का खासा समर्थन मिला है। तथापि, जगमीत सिंह के प्रधानंमंत्री बनने की राह में कई अवरोध खडे हैं। 2011 में लोकप्रिय नेता जैक लेटन के निधन के बाद से एनडीपी का ग्राफ काफी गिरा है। पार्टी को लोकप्रियता शीर्ष पर ले जाना उनकी सबसे बडी चुनौती है। जगमीत अभी फेडेरल पार्लियामेंट के सदस्य भी नहीं है और उन्हें संसद में प्रवेश के लिए चुनाव भी लडना पडेगा। जगमीत सिंह युवा और नस्लीय मतदाताओं में काफी लोकप्रिय हैं। 2015 के संसदीय चुनाव मे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी की जीत में युवाओं और एथैनिक मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रही है। 2019 के संसदीय चुनाव में ट्रूडो की लिबरल पार्टी के अलावा कंजरवेटिव और एनडीपी को सत्ता का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल मध्यमार्गी पार्टी (लेफ्ट ऑफ सेंटर) है और कंजरवेटिव दक्षिणपंथी। जगमीत सिंह की एनडीपी को वाम मध्यमार्गी माना जाता है। कनाडा की लगभग 21 फीसदी आबादी बाहरी है। करीब 30 फीसदी युवा हैं। 80 फीसदी आबादी श्वेत है और यह संख्या अमेरिका से कहीं ज्यादा है। मगर अमेरिका से एकदम अलग कनाडा के लोग श्वेत और अश्वेत में भेदभाव नहीं करते और बहु-नस्लीय समाज में गहरी आस्था रखते हैं। अगस्त माह में किए गए एक अध्ययन के अनुसार अमेरिका के 41 फीसदी की तुलना में कनाडा के 21 फीसदी लोग ही अपनी श्वेत नस्ल का दंभ भरते हैं। जगमीत सिंह के लिए यह सुखद खबर है। इससे उनकी प्रधानमंत्री पद की राह आसान हो सकती है।
यह ब्लॉग खोजें
ब्लॉग आर्काइव
- अप्रैल (2)
- मार्च (1)
- सितंबर (2)
- अगस्त (2)
- जुलाई (3)
- जून (2)
- मई (2)
- अप्रैल (4)
- मार्च (9)
- फ़रवरी (7)
- जनवरी (6)
- दिसंबर (11)
- नवंबर (7)
- अक्टूबर (4)
- सितंबर (10)
- अगस्त (22)
- जुलाई (2)
- जून (11)
- मई (12)
- अप्रैल (7)
- मार्च (6)
- फ़रवरी (1)
- दिसंबर (5)
- नवंबर (4)
- अक्टूबर (5)
- सितंबर (17)
- अगस्त (33)
- जुलाई (28)
- जून (21)
- मई (30)
- अप्रैल (20)
- मार्च (20)
- फ़रवरी (23)
- जनवरी (23)
- दिसंबर (22)
- नवंबर (22)
- अक्टूबर (22)
- सितंबर (19)
- अगस्त (22)
- जुलाई (21)
- जून (19)
- मई (20)
- अप्रैल (19)
- मार्च (20)
- फ़रवरी (20)
- जनवरी (19)
- दिसंबर (22)
- नवंबर (21)
- अक्टूबर (21)
- सितंबर (21)
- अगस्त (16)
- जुलाई (15)
- जून (20)
- मई (18)
- अप्रैल (21)
- मार्च (20)
- फ़रवरी (21)
- जनवरी (24)
- दिसंबर (25)
- नवंबर (27)
- अक्टूबर (23)
- सितंबर (27)
- अगस्त (35)
- जुलाई (22)
Copyright 2015 | Chander M Sharma . Blogger द्वारा संचालित.






