जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं ने दिल्ली से घाटी आई सर्व दलीय टीम के नेताओं को दरवाजे पर से लौटा कर अपनी मंशा साफ कर दी है। भला पाकिस्तान के एजेंट दुनिया की जनन्त कश्मीर में अमन-चैन लौटा कर अपनी दुकानदारी बंद क्यों करेंगे? कश्मीर के अलगाववादी नेता पाकिस्तान की ही जुबान बोलते हैं, उसके लिए काम करते हैं और इसके लिए उन्हें पाकिस्तान से खुली आर्थिक मदद भी मिलती है। जिस तरह आतंकी होता है और उसका कोई दीन-ईमान नहीं होता, उसी तरह अलगाववादी भी पूरी तरह अलगाववादी होता है और अपने “आकाओं“ को खुश रखना ही उसका दीन और ईमान होता है। कश्मीर के अलगाववादी न तो पहले कभी भारत के हितैषी थे और न ही कभी होंगे। रविवार को दिल्ली से 26 सदस्यीय सर्व- दलीय टीम के कुछ सदस्यों ने अपना सियासी धर्म निभाया। श्रीनगर पहुंचते ही सबसे पहले टीम के पांच सदस्य अलगाववादी और हुर्रियत कॉफ्रेंस के नेता सईद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख, यासीन मलिक और अब्ब्दुल गनी बट से मिलने गए । सभी ने मिलने से यह कहकर मना कर दिया कि वार्ता में पहले पाकिस्तान को शामिल करो, तभी बातचीत होगी। ये वही नेता हैं, जो पाकिस्तान के किसी नेता के दिल्ली आने पर दौडे-दौडे वहां हाजिरी लगाने पहुंच जाते हैं। दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग के बुलावे पर सिर के बल चलकर जाते हैं। पर भारतीय सांसदों के सर्वदलीय सदस्यों से मिलने से उन्हें खासा परहेज है। इस तरह के रवैए र्से यही संदेश जाता है कि कश्मीर के अलगाववादी नेता सिर्फ और सिफ पाकिस्तानी हैं। सईद अली गिलानी ने खिडकी से सांसदों को आते देखा और उन्हें दरवाजे से ही लौटा दिया । कश्मीरी सभ्यता में घर आए दुश्मन की भी खातिरदारी की जाती है मगर अलगाववादी नेता इसे भी भूल गए जैसे उन्हें सभ्यता से कोई सरोकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बतौर पीडीपी प्रमुख न्योता भेजकर अलगाववादी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया था मगर इसे भी ठुकरा दिया गया। स्पष्ट है अलगाववादी नेता अपना राजनीतिक कद बढाने और पाकिस्तान से ज्यादा से ज्यादा मदद ऐंठने के लिए भाव दिखा रहे हैं। अब सवाल यह है कि सरकार और सर्व-दलीय नेता अलगाववादियों को खामख्वाह इतनी अहमियत क्यों दे रहे थे जबकि उनकी नीयत और तबियत दोनों ही पाकिस्तानी है। हुर्रियत नेता सईद अली लंबे समय तक अलगाववादी दलों के गठबंधन हुर्रियत कॉफ्रेस के मुखिया रहे है। गिलानी का बेटा और बेटी पाकिस्तान में डाक्टर है। यासीन मलिक की पत्नी पाकिस्तानी है और पाकिस्तानी चैनल्स पर भारत के खिलाफ खूब आग उगलती है। मीरवाइज उमर फारुख कश्मीरी मुसलमानों के धार्मिक नेता माने जाते हैं मगर वे धार्मिक कम सियासत में ज्यादा सक्रिय हैं और हुर्रियत के साथ जुडे हुए हैं। रविवार को मीरवाइज ने सर्वदलीय टीम के सदस्यों को अपने दरवाजे तो खोले मगर दो मिनट में ही बातचीत निपटा दी। अब सरकार का कहना है कि न तो केद्र सरकार ने और नही राज्य सरकार ने अलगावादी नेताओं से वार्ता के लिए बुलाया था और न ही एजेंडे में ऐसा कोई प्रस्ताव था। महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री की हैसियत से नहीं बल्कि पीडीपी अध्यक्ष बतौर हुर्रियत नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया था। बहरहाल, अलगाववादी नेताओं के ताजा रवैये से साफ है कि घाटी में षांति बहाली के लिए हुर्रियत कॉफ्रेंस से किसी तरह की अपेक्षा रखना बेकार है। इसके विपरीत राज्य में हिंसा फैलाने और कश्मीर में राजनीतिक शून्यता बनाए रखने में अलगाववादियों की प्रमुख भूमिका है। कश्मीर की अवाम शांति चाहती है। हिसा और कर्फ्यू के माहौल ने कश्मीर अवाम को भूखमरी की कगार पर ला खडा कर दिया है, मगर सर्वदलीय टीम का खाली हाथ लौटने से कश्मीरी हताश हो सकते है। सरकार और सर्वदलीय टीम को अवाम से सीधे बातचीत कर उनका दिल जीतना होगा। यही अलगाववदियों को निष्क्रिय करने का एकमात्र रास्ता है।
यह ब्लॉग खोजें
ब्लॉग आर्काइव
- अप्रैल (2)
- मार्च (1)
- सितंबर (2)
- अगस्त (2)
- जुलाई (3)
- जून (2)
- मई (2)
- अप्रैल (4)
- मार्च (9)
- फ़रवरी (7)
- जनवरी (6)
- दिसंबर (11)
- नवंबर (7)
- अक्टूबर (4)
- सितंबर (10)
- अगस्त (22)
- जुलाई (2)
- जून (11)
- मई (12)
- अप्रैल (7)
- मार्च (6)
- फ़रवरी (1)
- दिसंबर (5)
- नवंबर (4)
- अक्टूबर (5)
- सितंबर (17)
- अगस्त (33)
- जुलाई (28)
- जून (21)
- मई (30)
- अप्रैल (20)
- मार्च (20)
- फ़रवरी (23)
- जनवरी (23)
- दिसंबर (22)
- नवंबर (22)
- अक्टूबर (22)
- सितंबर (19)
- अगस्त (22)
- जुलाई (21)
- जून (19)
- मई (20)
- अप्रैल (19)
- मार्च (20)
- फ़रवरी (20)
- जनवरी (19)
- दिसंबर (22)
- नवंबर (21)
- अक्टूबर (21)
- सितंबर (21)
- अगस्त (16)
- जुलाई (15)
- जून (20)
- मई (18)
- अप्रैल (21)
- मार्च (20)
- फ़रवरी (21)
- जनवरी (24)
- दिसंबर (25)
- नवंबर (27)
- अक्टूबर (23)
- सितंबर (27)
- अगस्त (35)
- जुलाई (22)
Copyright 2015 | Chander M Sharma . Blogger द्वारा संचालित.






