गुरुवार, 17 सितंबर 2015

Happy Birthday Modi Jee: Have a Fun and Jumla Day



भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है.
उनके समर्थक उनकी अलग-अलग तस्वीरों के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
लेकिन दूसरी ओर उन पर फ़िकरेबाज़ी भी हो रही है और लोग उनके तमाम भाषणों और जुमलों का ज़िक्र कर रहे हैं. इस वजह से ट्विटर पर #WorldJumlaDay भी ट्रेंड कर रहा है.

मज़ाक

अमित सिंह का ट्विटर अकाउंट
@rachitseth लिखते हैं, "अ जुमला डे अ डे. कीप्स अच्छे दिन अवे." #WorldJumlaDay(रोज़ एक जुमला डे मनाओ. अच्छे दिनों को भगाओ)

अभिषेक शर्मा लिखते हैं, "उन सभी भक्तों को जिनके सीने अचानक से 56 इंच के हो गए और जिनके गली मोहल्ले और शहर अचानक से स्वच्छ हो गए उन्हें मोदी जी के जन्मदिन की बहुत बधाई."
एंटी संघी नाम के ट्विटर यूज़र लिखते हैं, "इस जुमला सरकार का कौन यक़ीन करेगा. जिसने अच्छे दिन का वादा किया लेकिन बैन के दिन ला दिए."